एजुकेशन

RPSC SI Result 2025: राजस्थान पीएससी ने जारी किया SI परीक्षा का परिणाम, PDF यहां से करें चेक

RPSC SI Result 2025 Declared: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने SI परीक्षा 2025 का परिणाम rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

RPSI SI Result 2025

RPSI Sub-Inspector/Platoon Commander Result 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सब-इंस्पेक्टर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 का लिखित रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट आने के साथ ही राजस्थान पुलिस में SI और प्लाटून कमांडर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। आयोग के मुताबिक लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 20,455 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए चुना गया है। अब ये अभ्यर्थी भर्ती के अगले चरण में अपनी फिजिकल फिटनेस दिखाएंगे। अभ्यर्थी अब RPSC की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट और कटऑफ चेक कर सकते हैं।

1,744 उम्मीदवार आयोग्य घोषित

वहीं 1,744 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। RPSC का कहना है कि इन्होंने परीक्षा नियम तोड़े, OMR शीट से जुड़ी गाइडलाइन फॉलो नहीं की या न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स नहीं ला पाए।

डिस्क्वॉलिफाई लोगों की लिस्ट इस लिंक से देखी जा सकती है: 19/06/2026 List of Disqualified Candidates for Sub Inspector Comb. Comp. Exam - 2025

यह भर्ती अभियान राजस्थान पुलिस में कुल 1,086 पदों के लिए चल रहा है।

अगला चरण PET होगा

लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट देना होगा। इसमें दौड़, लंबी कूद और अन्य तय शारीरिक मानकों की जांच होगी। RPSC जल्द ही PET की तारीखें और सेंटर की डिटेल जारी करेगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे शारीरिक तैयारी पर फोकस करें।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “News and Events” सेक्शन खोलें।
  • “Result Preamble and Cutoff Marks for Sub Inspector Comb. Comp. Exam 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • खुली हुई PDF में अपना रोल नंबर सर्च करें।
  • अगर रोल नंबर लिस्ट में है तो आप PET के लिए पात्र हैं।

रिजल्ट देखने के लिए आप इस डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं: New Icon19/06/2026 Result Preamble (Qualified for Physical Efficiency Test) for Sub Inspector Comb. Comp. Exam - 2025

उम्मीदवारों को सलाह है कि भर्ती से जुड़े अगले अपडेट के लिए RPSC की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article