एजुकेशन

UPSC CSE Main 2026: प्रीलिम्स पास करने वाले उम्मीदवार आज से भर सकेंगे डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म, जानें DAF भरने के स्टेप्स

UPSC ने उन उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन विंडो खोल दी है जो सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2026 के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। योग्य उम्मीदवारों को 19 जून से 28 जून, 2026 के बीच डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) भरना होगा

Image

UPSC CSE Main 2026

UPSC CSE Main 2026 Apply Online Begins: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रीलिम्स 2026 पास करने वाले उम्मीदवारों के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म यानी DAF का लिंक एक्टिव कर दिया है। मेन एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थी आज 19 से 28 जून 2026 के बीच UPSC के पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसी विंडो में अभ्यर्थियों को फीस जमा करनी होगी, और बाकी जरूरी जानकारी भरनी है। ध्‍यान दें, तय समय में DAF सबमिट करना मेन एग्जाम में बैठने के लिए अनिवार्य है।

किसे देनी होगी फीस

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 200 रुपये फीस देनी होगी। महिला, SC, ST और PwBD कैंडिडेट्स को फीस में पूरी छूट मिली है। UPSC ने साफ किया है कि सिर्फ उन्हीं छात्रों का ई-एडमिट कार्ड जारी होगा जिन्होंने DAF सफलतापूर्वक जमा किया होगा। अगर कोई अभ्यर्थी डेडलाइन तक फॉर्म नहीं भरता, तो वह मेन एग्जाम में शामिल नहीं हो पाएगा।

मेन परीक्षा ऑफलाइन मोड में

सिविल सेवा मेन परीक्षा ऑफलाइन मोड में होगी और इसमें 9 पेपर होंगे। दो पेपर क्वालिफाइंग नेचर के हैं – भारतीय भाषा और अंग्रेजी, दोनों 300-300 अंक के। इनमें पास होना जरूरी है, लेकिन इनके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।

इस तरह बनेगी फाइनल मेरिट

मेरिट लिस्ट 7 पेपरों के 1750 अंकों पर बनेगी: निबंध – 250 अंक, GS-I – 250 अंक, GS-II – 250 अंक, GS-III – 250 अंक और GS-IV – 250 अंक

इसके अलावा ऑप्शनल पेपर-I – 250 अंक, ऑप्शनल पेपर-II – 250 अंक, लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को 275 अंकों के पर्सनैलिटी टेस्ट यानी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

DAF भरने के स्टेप्स

सबसे पहले upsc.gov.in पर जाएं। प्रीलिम्स रजिस्ट्रेशन डिटेल से लॉगिन करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल चेक करें। जरूरत हो तो रिजर्वेशन और कैटेगरी डिटेल अपडेट करें। कैडर प्रेफरेंस भरें। स्क्राइब या सहायक उपकरण की जानकारी दें। फीस जमा करें। सारी डिटेल रिव्यू करके फॉर्म सबमिट करें। कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें। UPSC ने सलाह दी है कि उम्मीदवार आखिरी दिन का इंतजार न करें और समय रहते DAF भर दें। आगे की जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article