एजुकेशन

Patna HC Stenographer Scorecard 2026: पटना हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर परीक्षा स्कोरकार्ड जारी, patnahighcourt.gov.in से करें डाउनलोड

Patna HC Stenographer Scorecard 2026: पटना हाई कोर्ट ने 22 दिसंबर को आयोजित हुई परीक्षा के स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारpatnahighcourt.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Patna HC Stenographer Scorecard 2026

Patna HC Stenographer Scorecard Download Link: पटना हाई कोर्ट द्वारा दिसंबर 2025 में आयोजित की गई स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। बता दें कि परीक्षा स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिाकरिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in से अपना स्कोरकार्ड आसान चरणों में डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को बस अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का प्रयोग करना है।

कब तक डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड डाउनलोड

बता दें कि पटना हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर परीक्षा का स्कोरकार्ड उम्मीदवार एक तय डेट यानी 30 जून तक ही आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे। उसके बाद स्कोरकार्ड डाउनलोड नहीं किया जा सकेगा।

पटना हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर स्कोर कार्ड कैसे करें चेक?

पटना हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को दिए गए स्टेप फॉलो करने हैं और ऐसा करने से वह अपना स्कोरकार्ड आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।

स्टेप 1 - स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर Notice Regarding Recruitment सेक्शन पर क्लिक करना है।

स्टेप 3 - उसके बाद दिए गए Patna HC Stenographer Scorecard 2026 लिंक पर क्लिक करना है।

स्टेप 4 - नए खुले पेज पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।

स्टेप 5 - अब आपकी स्क्रीन पर आपका स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड आ जाएगा।

स्टेप 6 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें, पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट लें।

कब हुई थी पटना हाई कोर्ट स्टेनोग्राफर परीक्षा

पटना हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर पदों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 22 दिसंबर 2025 को किया गया था। इस परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया था। इंटरव्यू का आयोजन 10, 12, 18, 19, 30 और 31 मार्च को किया गया था। बता दें कि परीक्षा का आयोजन स्टेनोग्राफर पदों पर 111 रिक्तियों को भरने के लिए किया गया था।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article