AIBE 21 Admit Card 2026: काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) 21 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 मई को जारी किए जाने है। इस परीक्षा के लिए आवेनद करने वाले उम्मीदवारों के परीक्षा हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जारी किए जाएंगे, जिसे छात्र लॉगन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर नीचे दिए गए आसान स्टेप के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे।
AIBE परीक्षा किस लिए आयोजित की जाती है?
बता दें कि ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन द्वारा बीसीआई की ओर से परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा कानून की शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए होता है। इसका सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद उम्मीदवार लॉ प्रैक्टिस कर सकता है।
कैसे करें AIBE 21 एडमिट कार्ड डाउनलोड?
- ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
- होमपेज पर एडमिट कार्ड का सेक्शन दिखाई देगा। उस पर क्लिक करें।
- नए खुले पेज पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को सलाह है कि एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा के तय समय से करीब 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी होना अनिवार्य है। उसके बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही बता दें कि मोबाइल फोन में दिखाया गया एडमिट कार्ड भी मान्य नहीं माना जाएगा।
क्या है AIBE 21 Exam Pattern
बता दें कि AIBE 21 परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 3 घंटे 30 मिनट की है। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। बता दें कि इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
