एजुकेशन

OSSC Junior Stenographer Admit Card 2023: जारी हुआ ओएसएससी जूनियर स्टेनोग्राफर का एडमिट कार्ड, यहां करें डाउनलोड

OSSC Junior Stenographer Admit Card 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर स्टेनोग्राफर का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

OSSC Junior Stenographer Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें ओएसएससी जूनियर स्टेनोग्राफर का एडमिट कार्ड

OSSC Junior Stenographer Admit Card 2023: ओएसएससी जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (OSSC Junior Stenographer Admit Card) खबर है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर ग्रेड टाइपिस्ट, जूनियर टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर कम कॉपिस्ट और डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए हॉल टिकट जारी कर (OSSC Stenographer Admit Card) दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर (OSSC Stenographer Admit Card 2023 Download) सकते हैं।

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जूनियर स्टेनोग्राफर की परीक्षाएं 4 फरवरी को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड के जरिए एडमिट कार्ड डाउलोड कर सकते हैं।

OSSC Junior Stenographer Admit Card 2023 Download

  1. OSSC की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर OSSC Junior Stenographer Admit Card 2023 Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सूचित करें। तुरंत इसमें सुधार कर आपको सूचित किया जाएगा।

OSSC Junior Stenographer Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ओएसएससी स्टेनोग्राफर की परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही ध्यान रखें एग्जाम हॉल में आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना अनिवार्य है।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article