एजुकेशन

OFSS Bihar 11th Admission online form : बिहार 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन आज से शुरू, ofssbihar.net से करें अप्लाई

ofss bihar : बिहार में 11वीं कक्षा में एडमिशन के लिए आज से आवेदन शुरू हो रहे हैं। ofssbihar.net पोर्टल के जरिये छात्र अप्लाई कर सकते हैं।

Image

11th admission 2026

FSS Bihar 11th Admission online form 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा 2026-28 सेशन के लिए इंटमीडिएट 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है और इसकी आखिरी तारीख 18 अप्रैल है। आज सुबह 11 बजे फॉर्म खुलने जा रहे हैं, जिसके बाद छात्र 11वीं में एडमिशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। (11th admission 2026) छात्र-छात्राएं बोर्ड के ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स पोर्टल ofssbihar.net के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं।

छात्र घर बैठे भर सकेंगे फॉर्म

छात्र बोर्ड की इस सुविधा से अपने घर पर ही फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए एक मोबाइल नंबर और ई मेल आईडी की जरूरत होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पिछले साल के कट-ऑफ मार्क्स को देखें (ofss bihar) ताकि वे अपनी एलिजिबिलिटी के हिसाब से सही कॉलेज को चुन सकें।

ऑप्शन बदलने का नहीं मिलेगा मौका

छात्रों को कम से कम 10 ऑप्शन और अधिकतम 20 ऑप्शन चुनने होंगे। एक बार ऑप्शन चुनकर लॉक करने के बाद उसे बदला नहीं जा सकता है। ऐसे में छात्र अपनी प्राथमिकता के हिसाब से ही कॉलेज का चुनाव करें। अप्लाई करने के लिए आवेदन शुल्क 350 रुपये तय किया गया है, जिसमें फीस ऑनलाइन (डेबिट, क्रेडिट, नेट बैंकिंग) या फिर बैंक चालान (एचडीएफसी या फिर इंडियन बैंक) के जरिये किया जा सकता है।

छात्र कैसे करें अप्लाई ? How to Apply for 11th Admission-

  • सबसे पहले छात्रों को www.ofssbihar.net पर जाना होगा।
  • इसके बाद common Prospectus को ध्यान से पढ़ें।
  • अब Apply for Admission के लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में अपना पासिंग प्रतिशत, पास होने का साल, रोल कोड, रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
  • अपना पासपोर्ट साइज फोटो स्कैन करके इसे अपलोड करें।
  • अपना एड्रेस, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें।
  • छात्रों को कम से कम 10 और अधिकतम 20 शिक्षण संस्थान के ऑप्शन चुनने होंगे।
  • फॉर्म भरने के बाद उसे Preview करें और फिर जानकारी को अच्छे से देखने के बाद Submit कर लें।
  • मोबाइल नंबर पर आए OTP से आवेदन को वेरिफाई कर लें।
आवेदन के लिए छात्रों के पास मैट्रिक का रोल कोड, रोल नंबर और जन्मतिथि, पासपोर्ट की कलर्ड फोटोग्राफ (स्कैन की हुई), मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी चाहिए होगी। ध्यान रहे कि छात्र अगर बिहार बोर्ड के अलावा किसी अन्य बोर्ड से है तो उसे प्राप्तांक खुद ही भरने होंगे।
Kusum Bhatt
कुसुम भट्ट author

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्... और देखें

End of Article