Odisha की सबसे लंबी नदी कौन सी है? रेलवे और OPSC में पूछा जाता है यह सवाल

अक्सर प्रतियोगिता परीक्षाओं में नदियों से संबंधित सवाल किए जाते हैं, जिसमें Odisha की सबसे लंबी नदी के बारे में भी पूछा गया है। तो आइए जानते ओडिशा की जीवनरेखा कही जाने वाली राज्य की सबसे लंबी नदी के बारे में।

Longest River in Odisha: भारत का ओडिशा राज्य अपनी समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के साथ प्राकृतिक खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। इस राज्य की भौगोलिक बनावट को निखारने में सबसे बड़ा योगदान यहां बहने वाली नदियों का है। ओडिशा में करीब 11 नदियां बहती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ओजिशा की सबसे लंबी नदी कौन सी है। बहुत कम लोगों को इस सवाल का जवाब मालूम है। इस तरह के प्रश्न अक्सर प्रतियोगिता परीक्षा और इंटरव्यू में पूछे जाते हैं। अगर आप भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए भी जानना जरूरी है कि ओडिशा की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

Longest River of Odisha

Odisha की सबसे लंबी नदी कौन सी है? (Photo - AI)

ओडिशा की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

Odisha की सबसे लंबी नदी महानदी है। इसकी लंबाई 858 किलोमीटर है। बता दें कि इसे ओडिशा की जीवनरेखा भी कहा जाता है और ओडिशा का शोक भी। जीवनरेखा इसलिए क्योंकि यह राज्य की कृषि, बिजली उत्पादन और अर्थव्यवस्था काफी हद तक इसी नदी पर निर्भर है। इसे ओडिशा को शोक इसलिए कहा जाता है, क्योंकि मानसून के दौरा यह नदी अपने प्रचंड रूप में होती है और रिहायशी इलाकों में तबाही मचाती है। इससे जान-माल की काफा हानी होती है।

End of Feed