October 2025 School Holiday List: अक्टूबर महीने में स्कूली छात्रों की मौज होने वाली है। इस महीने में लगातार त्योहार होने के कारण छुट्टियों की भरमार है। इस महीने में गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली, भाई दूज जैसे त्योहार है। अक्टूबर भारत में त्योहारों का मुख्य महीना है, जिसमें पूजा की छुट्टियां और दिवाली इस बार पड़ रही है। आइये जानते हैं कि अक्टूबर में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे। अक्टूबर में स्कूल कई दिन बंद रहेंगे। इस महीने में आप पहले से ही हॉलिडे लिस्ट देखकर अपने छुट्टियों की प्लानिंग कर सकते हैं। यहां जानें अक्टूबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल।
October School Closed: अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?
अक्टूबर के महीने में इस बार चार रविवार आएंगे। वहीं पहली छुट्टी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश है। हालांकि इस बार 2 अक्टूबर को ही दशहरा होने के कारण एक छुट्टी कम हो गई। अक्टूबर में 05, 12, 19, 26 अक्टूबर को रविवार रहेगा। कुछ प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी दी जाती है। ऐसे स्कूलों में 11 अक्टूबर को दूसरा शनिवार और 25 अक्टूबर को चौथे शनिवार का अवकाश रह सकता है।
October 2025 School Holiday list
2 अक्टूबर : गांधी जयंती/दशहरा
5 अक्टूबर : रविवार
11 अक्टूबर : दूसरा शनिवार प्राइमरी स्कूलों में कहीं—कहीं अवकाश
12 अक्टूबर : रविवार
19 अक्टूबर : रविवार
20 अक्टूबर : दिवाली
22 अक्टूबर : गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर : भाई दूज
25 अक्टूबर: चौथा शनिवार
26 अक्टूबर: रविवार
Diwali School Holiday 2025: दिवाली स्कूल होली डे 2025
इस साल दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को है। ऐसे में 19 अक्टूबर को रविवार, सोमवार को दिवाली का अवकाश रहेगा। इसके बाद स्कूलों में 21 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक कुल पांच दिन रह सकती हैं। 23 अक्टूबर को भाई दूज का अवकाश रहेगा।
