Medical College Penalty: इस राज्य के 27 मेडिकल कॉलेजों पर लगा लाखों का जुर्माना, जानें क्या है वजह

NMC Penalty on Medical Colleges: नेशनल मेडिकल कमीशन प्राइवेट के साथ-साथ सरकारी मेडिकल कॉलेजों के खिलाफ सख्ती का फैसला लिया गया है। एनएमसी ने 27 मेडिकल कॉलेजों पर 2 से 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसमें IMS समेत 13 सरकारी मेडिकल कॉलेजों के नाम भी शामिल हैं।

NMC Penalty on Medical Colleges: एक ओर जहां मेडिकल कॉलेज में नए एडमिशन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। वहीं दूसरी नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने मेडिकल कॉलेजों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस कड़ी में एनएमसी ने कर्नाटक के 27 मेडिकल कॉलेजों पर जुर्माना लगाया है। दरअसल, राज्य के कई मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं की कमी की शिकायतें मिल रही थीं। इसपर एक्शन लेते हुए NMC ने नोटिस जारी किया है।

NMC Notice

27 मेडिकल कॉलेजों पर जुर्माना

कर्नाटक के 27 मेडिकल कॉलेजों पर खराब व्यवस्था को लेकर जुर्माना लगाया गया है। इसमें 13 सरकारी और 11 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में कई बड़े मेडिकल कॉलेज जैसे चिकमंगलूर के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस का भी नाम शामिल है।

End of Feed