एजुकेशन

NIFT 2024 Result: जारी हुए NIFT राउंड 4 के लिए सीट आवंटन रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

NIFT 2024 Round 4 Seat Allotment Result: NIFT ने आज, 18 जुलाई को राउंड 4 के लिए सीट आवंटन रिजल्ट की घोषणा कर दी है। इन रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट nift.admissions.nic.in पर जारी किया गया है, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

NIFT राउंड 4 के लिए सीट आवंटन रिजल्ट हुए जारी

NIFT 2024 Round 4 Seat Allotment Result: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी NIFT ने आज, 18 जुलाई को राउंड 4 के लिए सीट आवंटन रिजल्ट की घोषणा कर दी। एनआईएफटी इन रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट nift.admissions.nic.in पर जारी किया गया है, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। स्टेटस देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करना होगा।

इस राउंड में चयनित उम्मीदवारों को 19 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा, जिसका भुगतान आधिकारिक वेबसाइट पर बताए अनुसार NIFT पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

NIFT 2024 राउंड 4 सीट आवंटन रिजल्ट: कैसे चेक करें

  • आधिकारिक वेबसाइट nift.admissions.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर इस टेक्स्ट पर क्लिक करें Notification for Seat Allotment Result for Round – 4 for Admissions – 2024
  • एक लॉगिन पेज दिखाई देगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
  • एक बार हो जाने के बाद, NIFT 2024 का दूसरा आवंटन रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

शुल्क वापसी या सीट रद्द का अनुरोध 19 जुलाई तक

NIFT काउंसलिंग का आयोजन ऑनलाइन किया गया। इसमें स्पॉट राउंड के साथ-साथ चार नियमित राउंड शामिल थे। उम्मीदवार जो अपनी आवंटित सीट को रद्द करना चाहते हैं और शुल्क वापसी का अनुरोध करना चाहते हैं, वे 19 जुलाई तक ऐसा कर सकते हैं, यह प्रोसेस भी ऑनलाइन ही करना होगा।

स्पॉट राउंड के लिए कब से होगा पंजीकरण?

NIFT काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, स्पॉट राउंड के लिए पंजीकरण 21 जुलाई से शुरू होगा और 23 जुलाई को समाप्त होगा। स्पॉट राउंड में पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन 21 से 24 जुलाई तक निर्धारित है। NIFT 2024 स्पॉट राउंड में चॉइस लॉक करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article