स्कूल के मैदान से तैयार होंगे नए खिलाड़ी, मनसुख मांडविया ने PE Teachers के लिए लॉन्च किया नया मॉड्यूल

अब स्कूलों में छिपी खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने NSRS पर Physical Education Professionals’ Module लॉन्च किया। जानें इसके बारे में

Mansukh Mandaviya Launches Physical Education Module: भारत में खेल प्रतिभाओं की तलाश अब स्कूल और कॉलेज के मैदानों से भी व्यवस्थित तरीके से करने की तैयारी है। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने हाल ही में नई दिल्ली में National Sports Repository System (NSRS) पर Physical Education Professionals’ Module लॉन्च किया। इसका मकसद छात्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानना और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ाना है। इस पहल में फिजिकल एजुकेशन यानी PE Teachers को खास भूमिका दी गई है। वजह यह है कि स्कूल और कॉलेज में बच्चों के साथ नियमित रूप से रहने वाले शिक्षक उनकी खेल क्षमता को काफी शुरुआती स्तर पर पहचान सकते हैं। सरकार का मानना है कि सही समय पर मार्गदर्शन मिलने से कई बच्चों की प्रतिभा को आगे बढ़ाया जा सकता है।

Mansukh Mandaviya Physical Education Module

मनसुख मंडाविया ने शारीरिक शिक्षा मॉड्यूल लॉन्च किया (Image - x.com/IndiaSports)

PE Teachers का बनेगा देशव्यापी डिजिटल रिकॉर्ड

End of Feed