एजुकेशन

NEET UG Result 2024: इस दिन आएगा नीट यूजी का रिजल्ट, यहां करें चेक, जानें कितना हो सकता है कट-ऑफ

NEET UG Result 2024 Date: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी का आयोजन 5 मई 2024 को पूरे देशभर में हुआ था। इसके लिए रिजल्ट की घोषणा जून महीने में ही होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स वेबसाइट nta.ac.in पर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। इस साल नीट का कट-ऑफ पिछले साल से कम होने का अनुमान है।

Image

NEET UG Result 2024 Date

Photo : Times Now Digital

NEET UG Result 2024 Date: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी परीक्षा हर साल आयोजित होती है। इस साल नीट यूजी परीक्षा 5 मई 2024 को पूरे देशभर में आयोजित की गई। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, NEET UG 2024 परीक्षा का रिजल्ट जून माह में ही जारी कर दिया जाएगा। नीट यूजी का रिजल्ट NTA NEET की वेबसाइट nta.ac.in पर जारी होगा।

नीट यूजी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 फरवरी 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 16 मार्च 2024 तक का समय दिया गया था। इस वैकेंसी के लिए परीक्षा 5 मई 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का रिजल्ट अब 14 जून 2024 को जारी होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद नीचे दिए स्टेप्स से स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

NEET UG Result 2024: ऐसे कर सकेंगे चेक

स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट की होम पेज पर New Results पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: इसके बाद NEET UG Result 2024 Check Here के लिंक पर जाएं।

स्टेप 4: अब Roll Number और Application नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा।

स्टेप 5: लॉगिन करते रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

स्टेप 6: रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।

NEET UG Expected Cut Off 2024

कैटेगरीपरसेंटाइलकट-ऑफ मार्क्स
General Candidate50th percentile715-130 cut-off marks
General-PH Candidate45th percentile129-119 cut-off marks
SC/ST/OBC Candidate40th percentile129-105 cut-off marks
SC/OBC-PH Candidate40th percentile118-105 cut-off marks
ST-PH Candidate40th percentile118-105 cut-off marks
पिछले वर्ष NEET UG कट-ऑफ में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन इस बार कटऑफ कम हो सकता है। पिछले साल की बात करें तो General कैटेगरी में 720-137 था, जो इस साल 715-130 रह सकता है। बता दें कि नीट यूजी का रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को काउंसलिंग में शामिल होना होगा। नीट यूजी काउंसलिंग के लिए डिटेल्स रिजल्ट के कुछ दिनों के बाद जारी होगा।
Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article