एजुकेशन

21 जून को नीट की परीक्षा 100 फीसदी एरर फ्री होगी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा दावा

NEET UG paper leak: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि देश के सामने 21 जून को जो परीक्षा होगी उसको शत प्रतिशत एरर फ्री करना यह हमारा दायित्व है। बता दें कि नीट यूजी की परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द कर दी गई थी और अब एनटीए के द्वारा दोबारा आयोजित की जा रही है।

Image

21 जून को नीट की परीक्षा 100 फीसदी एरर फ्री होगी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा दावा

NEET UG paper leak: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि देश के सामने 21 जून को जो परीक्षा होगी उसको शत प्रतिशत एरर फ्री करना यह हमारा दायित्व है। बता दें कि 3 मई को आयोजित की गई नीट यूजी की परीक्षा पेपर लीक के बाद रद्द कर दी गई थी और अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए के द्वारा दोबारा आयोजित की जा रही है। इस पूरे प्रकरण में शिक्षा मंत्रालय और एनटीए पर निशाना साधा जा रहा है। इस मामले में शिक्षा मंत्री प्रेस वार्ता कर फुल प्रूफ तैयारी की बात कह चुके हैं और अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम नहीं चाहते थे कि जो हमारे देश के बच्चे हैं, वो देश के शिक्षा माफिया के चंगुल में फंस जाए। इसलिए हमने नीट परीक्षा को रद किया। लोकतंत्र में हम वचनबद्ध हैं ,देश के सामने 21 जून को जो परीक्षा होगी उसको शत प्रतिशत एरर फ्री करना यह हमारा दायित्व है।

उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि सरकार यह पक्का करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि 21 जून को होने वाला दोबारा टेस्ट "100 प्रतिशत गलतियों से मुक्त" हो। प्रधान ने कहा कि मेडिकल एंट्रेंस एग्ज़ाम को लेकर हुए विवाद की वजह से लगभग 22 लाख छात्रों को "मानसिक पीड़ा" झेलनी पड़ी है, और सरकार इस व्यवस्था को ठीक करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, "22 लाख बच्चों को बहुत ज़्यादा मानसिक पीड़ा से गुज़रना पड़ा है। उस पीड़ा को समझते हुए और उसकी जिम्मेदारी लेते हुए, मैं आज यह कह रहा हूं- हमें कुछ कड़े फैसले लेने पड़े।" मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए 3 मई को हुआ नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) हाल ही में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा पेपर लीक के आरोपों के बीच रद्द कर दिया गया था। इस मामले की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) कर रही है, और 21 जून को दोबारा टेस्ट होना तय है।

कब तक आएंगे एडमिट कार्ड, कब होगी परीक्षा

Re-NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड 14 जून 2026 तक जारी किए जाएंगे। परीक्षा 21 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। छात्रों को दस्तावेज जांच और अन्य औपचारिकताओं के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र (ID Proof) भी ले जाना होगा।

(पीटीआई एनपुट के साथ)

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article