NEET UG 2026 काउंसलिंग में PwBD (Persons with Benchmark Disabilities) कैटेगरी के तहत सीट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) और नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने नई गाइडलाइन जारी की है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध "Guidelines on Assessment of Persons with Benchmark Disabilities (PwBD) for Admission to the MBBS Course, 2026" को ध्यान से पढ़ लें। इसे एक जरूरी कदम बताया हैा
PwBD कैटेगरी में आवेदन करने के लिए क्या करना होगा?
जो उम्मीदवार PwBD कैटेगरी के तहत MBBS सीट का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें MCC द्वारा तय किए गए मेडिकल असेसमेंट बोर्ड में जाकर अपनी पात्रता (Eligibility) की जांच करानी होगी। जांच पूरी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को Eligibility Certificate जारी किया जाएगा। इसी सर्टिफिकेट के आधार पर वे PwBD सीटों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UPSSSC ने जारी किया PET 2026 का नोटिफिकेशन , वन टाइम रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य
ये दस्तावेज होंगे जरूरी
मेडिकल असेसमेंट बोर्ड में जाते समय उम्मीदवारों को ये दस्तावेज साथ ले जाने होंगे-
- NEET UG 2026 का स्कोर कार्ड
- दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) द्वारा जारी स्थायी UDID कार्ड
- निर्धारित फॉर्मेट में अपनी कार्यक्षमता (Functional Ability) से संबंधित स्वयं सत्यापित शपथ पत्र (Affidavit)
- NMC के तय प्रारूप (Appendix-A से F) के अनुसार सेल्फ-सर्टिफिकेशन और संबंधित दिव्यांगता श्रेणी का शपथ पत्र
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
केवल उन्हीं उम्मीदवारों को PwBD सीटों का विकल्प मिलेगा, जिन्हें MCC के मेडिकल असेसमेंट बोर्ड से Eligibility Certificate प्राप्त होगा। यदि किसी उम्मीदवार का UDID कार्ड या जमा किया गया शपथ पत्र फर्जी पाया जाता है, तो उसकी सीट तुरंत रद्द कर दी जाएगी और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।
यह Eligibility Certificate केवल 2026-27 के शैक्षणिक सत्र के लिए ही मान्य रहेगा। जो उम्मीदवार 85% राज्य कोटा के तहत PwBD सीटों का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें अपने राज्य के स्टेट मेडिकल असेसमेंट बोर्ड से प्रमाणपत्र प्राप्त करना होगा। NMC के नियमों के अनुसार, राज्य कोटा के लिए मूल्यांकन संबंधित राज्य मेडिकल असेसमेंट बोर्ड ही करेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: ICAI CA Final Nov 2026: सीए फाइनल नवंबर परीक्षा के लिए री-ओपन हुई एप्लीकेशन विंडो, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
