एजुकेशन

NEET UG Counselling 2024: कब शुरू होगी नीट यूजी की काउंसलिंग, जानें कहां करें रजिस्ट्रेशन

NEET UG Counselling 2024 Date and Time: नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है। सुप्रीम कोर्ट में NEET UG Result 2024 के खिलाफ दायर याचिकाओं पर फैसला आ चुका है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अप काउंसलिंग की प्रक्रिया किसी भी वक्त जारी शुरू हो सकती है। काउंसलिंग के बाद रिजल्ट की तैयारियां की जा रही हैं।

Image

NEET UG Counselling 2024

Photo : iStock

NEET UG Counselling 2024 Date and Time: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NEET UG की परीक्षा फिर से नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को नीट यूजी के लिए संशोधित रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा करते हुए कहा कि NEET UG 2024 के अंतिम परिणाम दो दिनों के भीतर घोषित किए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश (CJI) डीआई चंद्रचूड़ ने कहा कि रिकॉर्ड में उपलब्ध डेटा प्रश्नपत्र के व्यवस्थित लीक होने का संकेत नहीं देता है, जिससे परीक्षा की पवित्रता में व्यवधान उत्पन्न होने का संकेत मिलता हो। नीट पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अब नीट काउंसलिंग की तारीख घोषित की जाएगी।

NEET UG Counselling कब होगी?

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया था कि एमबीबीएस, बीडीएस प्रवेश (MBBS and BDS Admission 2024) के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2024 मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा 24 जुलाई से (counselling neet ug 2024) शुरू की जा सकती है।

मेडिकल काउंसिल कमेटी की तरफ से नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगा। इस शेड्यूल में रजिस्ट्रेशन डेट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आयोजित होने वाले काउंसलिंग राउंड की संख्या जैसे विवरण शामिल होंगे। नीट काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

NEET UG Counselling के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड
  • कक्षा 10+2 की मार्कशीट और प्रमाण पत्र (मूल और सत्यापित प्रतियां)
  • चरित्र प्रमाण पत्र
  • माइग्रेशन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • 6 पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
  • फोटो पहचान प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड)

NEET UG Counselling Registration Process

नीट यूजी के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा जाएगा। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाना होगा। एमसीसी उम्मीदवार की रैंक, भरे गए विकल्पों और विभिन्न कॉलेजों में सीट की उपलब्धता के आधार पर सीटें आवंटित करेगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article