NEET UG Answer Key 2024 Released: नीट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की आंसर की जारी कर (NEET UG Answer Key) दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in,
बता दें नीट यूजी की परीक्षाएं देशभर में 5 मई को पेन व पेपर मोड पर आयोजित की गई थी। परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 20 मिनट तक निर्धारित थी। एग्जाम देशभर के कुल 557 शहरों और 14 अंतर्राष्ट्रीय केंद्रों में हुआ था। इसके लिए करीब 24 लाख अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
How To Download NEET UG Answer Key 2024
- neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NEET UG Answer Key 2024 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
