NEET UG 2026 Admit Card: NTA का बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगा नीट यूजी एडमिट कार्ड, neet.nta.nic.in से कर पाएंगे डाउनलोड

NEET UG 2026 Admit Card: एनटीए ने 3 मई को होने वाली नीट यूजी 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड रिलीज करने की डेट का ऐलान कर दिया है। एडमिट कार्ड लिंक neet.nta.nic.in पर एक्टिव होगा।

NEET UG 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में नीट यूजी 2026 परीक्षा को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है। एनटीए ने परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के एडमिट कार्ड जारी करने की डेट का ऐलान कर दिया है। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के एडमिट कार्ड 26 अप्रैल 2026 को जारी किए जाएंगे। बता दें कि नीट यूजी 2026 की सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है। 26 अप्रैल को एडमिट कार्ड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर एक्टिव हो जाएगा, जिससे छात्र आसानी से अपना परीक्षा एडमिट कार्ड (NEET UG 2026) डाउनलोड कर पाएंगे।

NEET UG 2026 Admit Card

NEET UG 2026 Admit Card

कब होगी नीट यूजी 2026 परीक्षा (NEET UG 20226 Exam)

नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई को किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।

End of Feed