NEET PG 2026 Registration Begins: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन्स इन मेडिकल साइंसेज ने NEET PG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार परीक्षा 30 अगस्त 2026 को होगी। पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन चाहने वाले उम्मीदवार अब NBEMS की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें और फॉर्म भरने से पहले सभी निर्देश जरूर पढ़ लें।
नीट पीजी के लिए शुरू हुए पंजीकरण, अगस्त में होगी परीक्षा (image - chatgpt)
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in खोलें। होमपेज पर NEET PG 2026 टैब पर क्लिक करें। Apply Online लिंक चुनकर नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें। मोबाइल नंबर और ईमेल पर आई यूजर आईडी-पासवर्ड से लॉगिन करें।फॉर्म में पर्सनल डिटेल, शैक्षणिक योग्यता और इंटर्नशिप की जानकारी भरें। फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: दर्द की स्याही से लिखी सफलता की कहानी, बेटे के निधन के बाद खाई डॉक्टर बनने की कसम, अमेरिका से हासिल की MD की डिग्री
आधार ऑथेंटिकेशन का विकल्प भी उपलब्ध
NBEMS ने इस साल आधार आधारित ऑथेंटिकेशन की सुविधा दी है। हालांकि आधार अनिवार्य नहीं है। जो उम्मीदवार आधार वेरिफिकेशन चुनेंगे, उनके लिए पहचान सत्यापन और आगे की प्रक्रिया आसान रहेगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपना पासवर्ड, आवेदन डिटेल या आधार जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
आवेदन से पहले इन बातों पर दें ध्यान
आधिकारिक सूचना बुलेटिन में दी गई पात्रता शर्तें अच्छी तरह पढ़ लें। फोटो, सिग्नेचर, MBBS डिग्री, इंटर्नशिप सर्टिफिकेट जैसे सभी दस्तावेज पहले से स्कैन करके रखें। आखिरी दिनों में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है। तकनीकी दिक्कत से बचने के लिए समय रहते फॉर्म भर दें। फॉर्म में भरी गई जानकारी दोबारा चेक कर लें, क्योंकि सबमिट होने के बाद कई फील्ड में बदलाव नहीं होगा। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी हर अपडेट के लिए NBEMS की वेबसाइट और रजिस्टर्ड ईमेल पर नजर बनाए रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: ना भाषा की बाध्यता, ना बोर्ड परीक्षा का दवाब..., CBSE की थ्री-लैंग्वेज पॉलिसी हुई आसान?, लेकिन इन 5 सवालों के जवाब मिलना बाकी
