एजुकेशन

NEET PG 2025 Counselling: एमसीसी ने जारी किया नीट पीजी काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल, नोट करें तारीखें

NEET PG 2025 Counselling Date Latest News: नीट पीजी काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल mcc.nic.in के अलावा इस खबर से भी इसे चेक कर सकते हैं। बता दें, पहले राउंड के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 17 नवंबर, 2025 से शुरू होगी।

Image

नीट पीजी काउंसलिंग का रिवाइज्ड शेड्यूल

NEET PG Counselling 2025 Revised Schedule OUT: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने अखिल भारतीय कोटा की 50% सीटों के साथ-साथ डीम्ड और केंद्रीय विश्वविद्यालयों की 100% सीटों के लिए NEET PG 2025 Counselling प्रक्रिया का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। इस नए शिड्यूल के अनुसार, पहले राउंड के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 17 नवंबर, 2025 से शुरू होगी।

कौन ले सकेगा भाग

जिन उम्मीदवारों ने NEET PG 2025 लिखित परीक्षा पास किया है, और मेरिट सूची में नाम है, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।

किस साइट से करें आवेदन

पंजीकरण, चॉइस फिलिंग और उसके बाद के सभी चरण आधिकारिक पोर्टल mcc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे।

कैसे देखें नया शेड्यूल

  • mcc.nic.in पर जाएं
  • UG Medical पर क्लिक करें
  • Current Events के नीचे देखें
  • Notice for weeding out of candidates dated 15.11.2025 पर क्लिक करें
  • नया पेज खुलेगा

ये रहा डायरेक्ट लिंक - NEET PG Counselling 2025 Revised Schedule Pdf

चॉइस फिलिंग विंडो 18 नवंबर तक

पहले राउंड के लिए, चॉइस फिलिंग विंडो 18 नवंबर तक खुली रहेगी, जबकि चॉइस लॉकिंग उसी दिन शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी। MCC ने दूसरे, तीसरे राउंड और ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए पूरी समय-सीमा भी जारी की है।

NEET PG 2025 Counselling Schedule Pdf

NEET PG Counselling 2025 Revised Schedule तब आया है जब सीट मैट्रिक्स की लंबित स्वीकृति और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से संबंधित स्पष्टीकरण के कारण काउंसलिंग प्रक्रिया में पहले देरी हुई थी। अब जारी किए गए नए शेड्यूल के साथ, उम्मीदवार प्रक्रिया को सुव्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि वे प्रत्येक चरण को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article