NEET PG 2025 City Intimation Slip Released or Not: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातकोत्तर (नीट पीजी) 2025 के लिए एडवांस्ड सिटी स्लिप 21 जुलाई को जारी कर दी जाएगी। एनबीईएमएस द्वारा उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर की सूचना नीट पीजी 2025 के सभी आवेदकों को ईमेल के माध्यम से दी जाएगी। बता दें, एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार natboard.edu.in से NEET PG 2025 City Intimation Slip Download कर सकेंगे। ऐसे में जो लोग सोच रहे हैं कि नीट पीजी 2025 सिटी स्लिप जारी हुई या नहीं, वे अब जान सकेंगे कि 21 जुलाई को NEET PG 2025 City Intimation Slip Download Link एक्टिवेट किया जाएगा।
नीट पीजी 2025 सिटी स्लिप से जुड़ा ईमेल सभी पंजीकृत और पात्र उम्मीदवारों को 21 जुलाई को उनकी पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। एनबीईएमएस द्वारा जारी एक आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "कृपया 07.06.2025 और 11.06.2025 के एनबीईएमएस नोटिस देखें। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा शहर का अपना विकल्प दोबारा जमा करने का अवसर दिया गया था। आवेदन विंडो 13.06.2025
(दोपहर 03:00 बजे) से 17.06.2025 (रात 11:55 बजे) तक खुली थी।"
कैसे देखें नोटिस?
- सबसे पहले natboard.edu.in/ पर जाएं।
- 18-07-2025 Allocation of Test City for NEET-PG 2025 on 21.07.2025 पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, आप यहां दिए डायरेक्ट लिंक से नोटिस देख सकते हैं।
जरूर पढ़ें
उम्मीदवार ध्यान दें कि यह केवल सिटी स्लिप है, जिसमें उनके परीक्षा केंद्र की जानकारी होगी। सटीक पता बाद में हॉल टिकट में जारी किया जाएगा। इसलिए, 21 जुलाई को मेल के बाद, आवंटित परीक्षा शहर में सटीक स्थान की जानकारी 31 जुलाई को जारी होने वाले एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी।
