एजुकेशन

Nagpur School Closed Today: भारी बारिश का अलर्ट! आज बंद रहेंगे नागपुर के सभी स्कूल और कॉलेज

School Closed In Nagpur, Maharashtra: महाराष्ट्र के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते नागपुर के जिलाधिकारी ने जिले के सभी स्कूल और कॉलेज में आज यानी 20 जुलाई 2024 को अवकाश घोषित कर दिया है।

Image

Nagpur School Closed: आज बंद रहेंगे नागपुर के सभी स्कूल कॉलेज

KEY HIGHLIGHTS
  • भारी बारिश के चलते आज बंद रहेंगे नागपुर के स्कूल।
  • अब 22 जुलाई को खुलेंगे स्कूल।
  • आईएमडी ने जारी किया बारिश का अलर्ट।

School Closed In Nagpur, Maharashtra: मानसूनी बारिश ने देशभर के कई राज्यों में तबाही मचा रखी है। मुंबई और महाराष्ट्र की बात करें तो अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश हो (School Closed In Nagpur) रही है। महाराष्ट्र के कई जिलों में सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है। जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके चलते नागपुर के जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने आज यानी 20 जुलाई को जिले के सभी स्कूल, कॉलेज में अवकाश घोषित कर दिया है। ध्यान रहे जिलाधिकारी का यह आदेश सभी स्कूल और कॉलेजों के लिए लागू किया जाएगा।

School Closed In Nagpur: कब खुलेंगे स्कूल

नागपुर के स्कूल व कॉलेज के छात्र लगातार गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि स्कूल कब खुलेंगे। बता दें जिलाधिकारी के आदेशानुसार आज अवकाश घोषित किया गया है। वहीं कल यानी 21 जुलाई को रविवार है। ऐसे में अब स्कूल 22 जुलाई, सोमवार को खुलेंगे।

Nagpur School Closed: जलभराव की स्थिति

बता दें महाराष्ट्र के गढ़चिरोली, यवतमाल, वर्धा, चंद्रपुर, अमरावती, भंडारा और गोंदिया सहित तमाम इलाको में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। वहीं मुंबई में भी बारीश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बारिश के चलते अंधेरी सबवे में धीरे-धीरे पानी भर रहा है। ऐसे में एहतियात के तौर पर इसे बंद कर दिया गया है। मुंबई शहर में आज सुबह 8 बजकर 24 मिनट तक यहां औसत वर्षा 91 मिमी दर्ज की गई है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article