Mumbai University Exam Postponed: मुंबई में हो रही लगातार मूसलाधार बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से मुंबई के लिए मौसम अलर्ट जारी किए जाने के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी ने आज यानी 6 जुलाई को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है और कई इलाकों में पानी भर गया है।
यूनिवर्सिटी ने बताया कि यह फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे पहले, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने भी घोषणा की थी कि IMD द्वारा तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किए जाने के बाद मुंबई के सभी सरकारी, प्राइवेट और नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे। हालांकि, BMC ने साफ किया कि सरकारी और प्राइवेट ऑफिस सामान्य रूप से काम करेंगे।
Thanse School Closed Today: ठाणे में भी आज बंद रहेंगे स्कूल
ठाणे जिले के कलेक्टर श्रीकृष्णनाथ पंचाल ने भी घोषणा की कि कल ज़िले में आंगनवाड़ी, बालवाड़ी, प्राइमरी स्कूल और सेकेंडरी स्कूल बंद रहेंगे।
Navi Mumbai School Closed: नवी मुंबई में भी स्कूल बं
नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) ने भी लगातार बारिश के बीच छात्रों की सुरक्षा के लिए सोमवार को सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की। नवी मुंबई की मेयर सुजाता पाटिल और NMMC कमिश्नर कैलाश शिंदे ने नागरिकों से अपील की कि वे बहुत ज़रूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
School Closed In Mumbai: तेज हवा के चलते 142 घटनाएं
इस बीच, BMC ने बताया कि तेज हवाओं (72-75 किमी/घंटा) और भारी बारिश के कारण मुंबई में पेड़ या उनकी टहनियां गिरने की 142 घटनाएं सामने आई। साथ ही, नगर निगम कमिश्नर अश्विनी भिड़े ने पूरे नगर प्रशासन को निर्देश दिया कि वे IMD द्वारा लगातार भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए सोमवार को हाई अलर्ट पर रहें।
