Mumbai School Closed, School Closed In Mumbai: मुंबई में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलजमाव हो (Mumbai School Closed) गया है। अपार्टमेंट के सामने सड़कों पर लगी कारें पानी में डूबती नजर आ (Mumbai School Closed Today) रही है। भारतीय मौसम विभाग ने आज यानी 6 जुलाई को नासिक, पालघर, थाणे समेत कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने घोषणा की है कि मुंबई में सभी सरकारी, प्राइवेट और BMC द्वारा चलाए जा रहे स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे।
बता दें खराब मौसम को देखते हुए, छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। IMD ने सोमवार, 6 जुलाई को पूरे मुंबई में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि सरकारी और प्राइवेट ऑफिस सामान्य रूप से काम करेंगे।
Navi Mumbai School Closed: नवी मुंबई में भी स्कूल बंद
नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) ने भी लगातार बारिश के बीच छात्रों की सुरक्षा के लिए सोमवार को सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा की। नवी मुंबई की मेयर सुजाता पाटिल और NMMC कमिश्नर कैलाश शिंदे ने नागरिकों से अपील की कि वे बहुत ज़रूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।
Mumbai School Closed Today: जरूरी काम के लिए ही घर से बाहर निकलें
बता दें BMC ने साफ किया है कि मौसम की चेतावनी के बावजूद रेगुलर ऑफिस के कामकाज पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए सिर्फ शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। छुट्टी की घोषणा के साथ-साथ, BMC ने नागरिकों से अपील की है कि वे घरों से बाहर न निकलें और जरूरी सावधानी बरतें। उन्हें सुरक्षित रहने के लिए मौसम की आधिकारिक जानकारी और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह भी दी गई है।
School Closed In Mumbai: बारिश का अलर्ट
महाराष्ट्र में मॉनसून के असर के कारण मुंबई में पिछले कुछ दिनों से लगातार खराब मौसम का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले इस हफ्ते IMD की ओर से भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद पालघर जिले और रायगढ़ जिले के कई अन्य तालुकाओं में प्रशासन ने स्कूल बंद करने की घोषणा की थी। साथ ही, हेडमास्टर, शिक्षकों और नॉन-टीचिंग स्टाफ को अपने-अपने स्कूल/ऑफिस में रिपोर्ट करने और आपदा प्रबंधन के कामों के लिए उपलब्ध रहने तथा स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया गया था।
200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज
बीएमसी के स्वचालित वर्षा मापक (रेन गेज) नेटवर्क के अनुसार, रविवार सुबह आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान मुंबई के कई स्थानों पर 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि कुछ जगहों पर यह आंकड़ा 300 मिमी से अधिक रहा। सबसे अधिक 310.6 मिमी बारिश विक्रोली पश्चिम में बिल्डिंग प्रपोजल ऑफिस में दर्ज की गई, इसके बाद कोलाबा पंपिंग स्टेशन (306.6 मिमी) और विक्रोली में टैगोर नगर म्यूनिसिपल स्कूल (301.8 मिमी) का स्थान रहा।
