एजुकेशन

GK Quiz: मुगल बादशाह अकबर कितना पढ़ा लिखा था, अपने ही गुरु को बना लिया था कैदी

Mughal Emperor Akbar Educational Qualification, GK Quiz: जलाल उद्दीन मोहम्मद अकबर तैमूरी वंशावली के मुगल वंश का तीसरा शासक था। अकबर को अकबर-ऐ-आज़म, शहंशाह अकबर, महाबली शहंशाह के नाम से जाना जाता था। मुगल बादशाह अकबर को अपनी मूल भाषाओं का ज्ञान था लेकिन वह कितना पढ़ा लिखा था, आज ये जानेंगे।

Image

Akbar Educational Qualification

Mughal Emperor Akbar Educational Qualification, GK Quiz: जलाल उद्दीन मोहम्मद अकबर तैमूरी वंशावली के मुगल वंश का तीसरा शासक था। अकबर का जन्म 15 अक्टूबर, 1542 को उमरकोट में हुआ था, जो अब पाकिस्तान के सिंध प्रांत में है। जबकि उसकी मृत्यु 25 अक्टूबर, 1605 को आगरा, भारत में हुई थी। अकबर ने भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश हिस्सों में मुगल सत्ता का विस्तार किया और 1556 से 1605 तक शासन किया। अकबर को अकबर-ऐ-आज़म, शहंशाह अकबर, महाबली शहंशाह के नाम से जाना जाता था। मुगल बादशाह अकबर को अपनी मूल भाषाओं का ज्ञान था लेकिन वह कितना पढ़ा लिखा था, आज ये जानेंगे।

चाचा कामरान ने की देखरेख

अकबर का जन्म अमरकोट (सिंध) के किले में 15 अक्टूबर, 1542 को हुआ। उसकी माता हमीदाबानू बेगम और पिता हुमायूं थे। हुमायूं अकबर को कंधार ले गए लेकिन उन्हें अकबर को वहीं छोड़कर फारस जाना पड़ा। अकबर काबुल के किले में अपने चाचा कामरान की देखरेख में रहा। अकबर जब 4, 4 महीने और 4 दिन का हुआ तो उसकी पढ़ाई शुरू कराई गई। अकबर को पढ़ने लिखने का तो ज्यादा शौक नहीं था।

मूल भाषा तुर्की और फारसी सीखी

इतिहासकार आंद्रे विंक बताते हैं कि उसे पढ़ाने की हर कोशिश नाकाम हुई। हुमायूं ने खुद की फारसी में लिखी कविताएं भी भेजीं लेकिन अकबर नहीं पढ़ा। अकबर ने शिक्षा नहीं ली लेकिन उनसे अपनी मूल भाषा तुर्की और फारसी सीख ली। उसने फारसी आलिमों से चित्रकारी सीखी। अकबर ने अपने गुरु बैरम खाँ से छुटकारा पाने के लिए उसे बर्खास्त कर कैदी बनाया और सत्ता हासिल की।

अनपढ़ का अनपढ़ रहा अकबर

अकबर की समझ में किताबी ज्ञान नहीं आता था। वह अनपढ़ का अनपढ़ ही रहा। आइन-ए-अकबरी में इस बात का जिक्र है कि अकबर के सामने हर शाम किताबें पढ़ी जाती थीं ताकि सुनकर उसे कुछ ज्ञान हो। अकबर ने किताबी ज्ञान नहीं लिया लेकिन उसने बचपन से ही मिलिट्री ट्रेनिंग ली।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article