एजुकेशन

MSBSHSE Maharashtra Board SSC 10th Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं के रिजल्ट का DIRECT LINK, इन वेबसाइट्स से करें चेक

MSBSHSE Maharashtra Board SSC 10th Result 2024 Date And Time: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं के नतीजों का ऐलान करने जा रहा है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org, msbshse.co.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Image

MSBSHSE Maharashtra Board SSC 10th Result 2024: यहां देखें महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं का रिजल्ट

MSBSHSE Maharashtra Board SSC 10th Result 2024 Date And Time: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड किसी भी वक्त कक्षा 10वीं के रिजल्ट का ऐलान कर (Maharashtra Board SSC Result 2024) सकता है। बोर्ड के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो इस सप्ताह एसएससी का रिजल्ट जारी कर (Maharashtra Board SSC Result) दिया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, mahresult.nic.in, sscresult.mkcl.org, msbshse.co.in पर जाकर अपना परिणाम चेक (Maharashtra Board 10th Result) कर सकेंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

बता दें इस बार महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 26 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 35 प्रतिशत मार्क्स चाहिए होंगे। यदि एक या दो सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स के न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो कंपार्टमेंट मानी जाएगी। वहीं दो से ज्यादा विषयों में कम नंबर आने पर फेल माने जाएंगे।

Maharashtra Board SSC 10th Result: 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज

पिछले साल यानी 2023 में महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी की परीक्षा के लिए कुल 15,77,256 छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें 8,44,116 लड़के और 7,33,067 लड़कियां शामिल थी। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.82% था। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स नीचे दिए इस लिंक से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Maharashtra Board SSC Result 2024 LINK: इन वेबसाइट्स से चेक करें रिजल्ट

  • mahahsscboard.in
  • mahresult.nic.in
  • sscresult.mkcl.org
  • msbshse.co.in

Maharashtra Board 10th Result: इस दिन जारी हुआ था 12वीं का रिजल्ट

21 मई को महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी यानी 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था। यहां साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 97.82 फीसदी, कला संकाय का रिजल्ट 84.88% व कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 91.18% देखने को मिला था। जबकि व्यवसाय अभ्यासक्रम का रिजल्ट 87.74% और आईटीआई का पास फीसदी 93.37% था। वहीं डिवीजन वाइज रिजल्ट की बात करें तो 94.44 पर्सेंटेज के साथ पुणे पहले स्थान पर था। जबकि दूसरे नंबर पर नागपुर था। यहां छात्रों का पास फीसदी 92.12% दर्ज किया गया था। जल्द ही एसएससी के छात्रों के भी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है।

How To Check Maharashtra Board SSC 10th Result 2024

सबसे पहले Maharashtra Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर जाकर MSBSHSE Maharashtra Board SSC 10th Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।

यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।

रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।

Maharashtra Board SSC Result LIVE: एसएमएस के जरिए रिजल्ट

  • अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स पर जाएं।
  • MH10 <स्पेस> रोल नंबर दर्ज करें।
  • अब 57766 पर भेजें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

यदि आप एसएमएस के जरिए रिजल्ट करते हैं तो साइट पर जाकर अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करना ना भूलें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article