Maharashtra Board HSC SSC Exam 2026 Date Sheet OUT: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने आधिकारिक तौर पर महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइमटेबल जारी कर दिया है। इसी के साथ उन लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हुआ, जो टाइमटेबल के साथ पढ़ाई की तैयारी करने का विचार कर रहे थे। इच्छुक अभ्यर्थी mahahsscboard.in पर से इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार, महाराष्ट्र HSC परीक्षा 10 फरवरी और SSC की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हो रही हैं।
परीक्षा का पूरा शेड्यूल और शिफ्ट दोनों की जानकारी जारी की गई है।
Maharashtra HSC Exam 2026 Date
जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 12 के छात्रों के लिए हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) परीक्षा 10 फरवरी, 2025 से शुरू होगी और 11 मार्च, 2025 को समाप्त होगी।
Maharashtra SSC Exam 2026 Date
वहीं, कक्षा 10 के छात्रों के लिए सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) परीक्षा 20 फरवरी, 2025 से शुरू होगी और 18 मार्च, 2025 तक चलेगी।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
बोर्ड ने बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को देखते हुए दो-शिफ्ट वाला फॉर्मेट बनाए रखा है। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
Maharashtra Board Date Sheet 2026: Step to Download
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट 2026 डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट: mahahsscboard.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Maharashtra Board HSC SSC Exam 2026 Date Sheet Link” लिंक पर क्लिक करें।
- डिटेल में एक PDF फाइल खुलेगी।
- फाइल डाउनलोड करें और इसकी एक कॉपी सेव या प्रिंट कर लें।
छात्र महाराष्ट्र कक्षा 10वीं की डेट शीट डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें - Link
छात्र महाराष्ट्र कक्षा 12वीं की डेट शीट डाउनलोड करने के लिए यहां दिए गए लिंक पर क्लिक करें - Link
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा 2025 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहें।
