एजुकेशन

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2024: एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं में फेल छात्रों को मिलेगा एक और मौका, सेशन 2 के लिए इस दिन से आवेदन

MP Board Ruk Jana Nahi Session 2 Registration: मध्य प्रदेश बोर्ड में रुक जाना नहीं स्कीम के तहत आयोजित होने वाले परीक्षा के रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) की तरफ से रुक जाना नहीं स्कीम के तहत फिर से सेशन दो की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

Image

एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2024

Photo : Twitter

MP Board Ruk Jana Nahi Session 2 Registration: मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) की तरफ से रुक जाना नहीं योजना के तहत 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट MP Board MPSOS की ऑफिशियल वेबसाइट may2024.mpsosresults.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल द्वारा कक्षा 10वीं के साथ 12वीं कक्षा का परिणाम भी एक साथ जारी किया गया है। रिजल्ट का लिंक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो गया है। एमपी बोर्ड Ruk Jana Nahi Scheme के तहत फेल होने वाले छात्रों को एक और मौका देता है।

MP Ruk Jana Nahi Result कैसे करें चेक

रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट may2024.mpsosresults.in पर जाना होगा। वेबसाइट की होम पेज पर MP Ruk Jana Nahi Scheme Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें इसके बाद Check Result 2024 के लिंक पर क्लिक करें। अगले पेज पर Result पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर सर्च करें।

MP Board Ruk Jana Nahi Session 2 के लिए कब से करें आवेदन?

मध्य प्रदेश बोर्ड स्टेट ऑफ ओपन स्कूल (MPSOS) की तरफ से रुक जाना नहीं योजना के तहत मध्य प्रदेश में एक विशेष परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई छोड़ने से रोकना है। इस योजना के तहत, जो छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा पास नहीं कर पाते हैं, उन्हें परीक्षा पास करने का अवसर प्रदान किया जाता है।

यह परीक्षा हर साल बोर्ड रिजल्ट के बाद आयोजित की जाती है। मध्य प्रदेश रुक जाना नहीं परीक्षा में भाग लेने से एक वर्ष बर्बाद होने से बचाने में सक्षम बनाती है। इस स्कीम के तहत पहले चरण का रिजल्ट आने के बाद दूसरे चरण की परीक्षा दिसंबर 2024 में आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए अगस्त में आवेदन फॉर्म भरे जाएंगे। इसके लिए तारीख जल्द घोषित होगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article