MPPSC SSE Main 2024 Exam Schedule OUT: इंतजार हुआ खत्म! मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) मुख्य 2024 का शिड्यूल जारी कर दिया है। मुख्य परीक्षा 21 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का शिड्यूल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक साइट पर जारी किया गया है, जिसे आप इस लेख के माध्यम से भी देख सकते हैं।
उम्मीदवार आवेदन विवरण के लिए mppsc.mp.gov.in पर जा सकते हैं।
MPPSC SSE Main 2024 Schedule, चेक करें शिड्यूल
21 अक्टूबर: सामान्य अध्ययन 1, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
22 अक्टूबर: सामान्य अध्ययन 2, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
23 अक्टूबर: सामान्य अध्ययन 3, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
24 अक्टूबर: सामान्य अध्ययन 4, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
25 अक्टूबर: सामान्य हिंदी और व्याकरण, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
26 अक्टूबर: हिंदी निबंध और प्रारूप लेखन, सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

MPPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का पूरा शिड्यूल
MPPSC SSE Main 2024 Date
पंजीकरण प्रक्रिया 6 अगस्त, 2024 को शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर, 2024 है। 9 अगस्त से 7 सितंबर, 2024 तक एक आवेदन सुधार विंडो खुली रहेगी, जिससे उम्मीदवार आवश्यक संशोधन कर सकेंगे।
MPPSC SSE Main 2024 Admit Card
एमपीपीएससी एसएसई प्रीलिम्स 2024 के लिए एडमिट कार्ड 11 अक्टूबर, 2024 को जारी होने की उम्मीद है। बता दें, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) (नॉन-क्रीमी लेयर), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), और विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य सभी उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 800 रुपये का भुगतान करना होगा।
