MP TET Result 2023, Sarkari Result 2023: एमपी टीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) ने माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट (MPESB TET Result 2023) आज यानी 4 जुलाई को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in (MP TET Result 2023 Link) पर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर व रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
MPESB TET 2023: कब हुई टीईटी परीक्षा
एमपी टीईटी मिडल स्कूल परीक्षा का आयोजन 2 मई से 19 मई तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की आंसर-की 23 मई को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 26 मई तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था। आज बोर्ड ने एमपी टीईटी परीक्षा के नतीजे भी जारी कर दिए हैं।
MPESB TET Result 2023: इतने नंबर जरूरी
एमपी टीईटी परीक्षा राज्य में माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में पास होने के लिए अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। जबकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा।
How to Download MPESB TET Result 2023
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एमपी टीईटी रिजल्ट 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
MP TET Sarkari Result 2023: आजीवन रहेगी वैधता
एमपी टीईटी सर्टिफिकेट की वैधता भी आजीवन कर दी गई है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
