एजुकेशन

MP SET Registration 2025 Last Date: एमपी एसईटी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, अब इस डेट तक करें अप्लाई

MP SET Registration 2025 Last Date Extended: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एसईटी यानी राज्य पात्रता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 नवंबर से बढ़ाकर 27 नवंबर 2025 कर (MP SET Registration 2025) दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट www.mponline.gov.in या mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Image

MP SET Registration 2025: एमपी एसईटी परीक्षा की आवेदन तारीख आगे बढ़ी

MP SET Registration 2025 Last Date Extended: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा 2025 के आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर से बढ़ाकर 27 नवंबर 2025 कर दिया गया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन नहीं किया है वो ऑफिशियल वेबसाइट www.mponline.gov.in या mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। एमपीपीएससी एसईटी परीक्षा 11 जनवरी 2026 को आयोजित करेगा। यहां आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

MP SET Qualification: एमपी एसईटी के लिए क्वालिफिकेशन

एमपी SET 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए या फिर मास्टर प्रोग्राम में अंतिम सेमेस्टर का छात्र होना जरूरी है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 50 प्रतिशत मार्क्स निर्धारित किया गया है। इसके अलावा पीएचडी डिग्री धारकों को अधिकतम आयु में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

MP SET Registration 2025: 31 विषयों के लिए 12 शहरों में होगी परीक्षा

बता दें एमपी एसईटी की परीक्षा 31 विषयों के लिए होगी। यह परीक्षा 12 शहरों इन्दौर, भोपाल, शहडोल, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, सागर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा, खरगोन और रतलाम में होगी।

MP SET Registration 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MP SET Registration 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।

MP SET Application Fees: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन शुल्क की बात करें अनारक्षित वर्ग (General Category) और मध्य प्रदेश के बाहर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजनों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। वहीं करेक्शन फॉर्म के लिए 50 रुपये का शुल्क जमा करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article