Mizoram Board Class 12th Result 2026 Declared at mbseonline.com: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने आज, 29 अप्रैल को Mizoram HSSLC Result 2026 Declare कर दिया है। MBSE HSSLC या कक्षा 12 की परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले छात्र रोल नंबर निकालकर अपना परिणाम देखें। जिन उम्मीदवारों ने हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट की परीक्षा दी थी, वे अब अपना स्कोरकार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in या mbseonline.com या digilocker.gov.in या फिर indiaresults.com से भी देख सकते हैं।
पूरे राज्य में 10,000 से ज्यादा छात्र, जिन्होंने आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स की परीक्षाएं दी थीं, अब बोर्ड के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए एक साथ अपने स्कोर देख सकते हैं।
कैसे मिलेगी मार्कशीट, Mizoram HSSLC Result 2026 Marksheet
MBSE ने पुष्टि की है कि फिजिकल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट आज से 15 से 20 दिनों के भीतर संबंधित स्कूलों को भेज दिए जाएंगे, यानी संभवतः मई 2026 के मध्य तक।
Mizoram HSSLC Result 2026 Step to Download
स्टेप 1: मिजोरम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट - mbseonline.com/ mbse.edu.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर, Class 12 या MBSE HSSLC Result Link पर क्लिक करें।
स्टेप 3: लॉग इन करने के लिए अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि डालें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5: डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके सेव कर लें।
आप इन रिजल्ट्स को SMS से भी देख सकते हैं। जाने तरीका
Mizoram Board Result 2026 via SMS
स्टेप 1: अपने मोबाइल फोन पर SMS एप्लीकेशन खोलें।
स्टेप 2: मैसेज इस फॉर्मेट में टाइप करें: MBSE12 |Roll Number|
स्टेप 3: मैसेज को 5676750 पर भेज दें। आपको SMS के जरिए अपना रिजल्ट मिल जाएगा।
कितना है पासिंग मार्क्स
मिजोरम 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में और कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। जो छात्र परीक्षा में फेल हो गए हैं, उन्हें MBSE HSSLC सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में बैठने का का अवसर मिलेगा जो आमतौर पर हर साल जून या जुलाई में आयोजित की जाती है। इसका टाइमटेबल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
