MSBSHSE 10th 12thMaharashtra SSC, HSC Supplementary Time Table 2024, MSBSHSE 10th 12th Supplementary Time Table 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने एचएससी और एसएससी सप्लीमेंट्री एग्जाम की डेट शीट (MSBSHSE 10th 12th Supplementary Date Sheet 2024) जारी कर दी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं तो महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahasscboard.in पर डेट शीट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी महाराष्ट्र बोर्ड सप्लीमेंट्री डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Maharashtra SSC, HSC Supplementary Exam 2024: 16 जुलाई से होगी परीक्षा
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं एसएससी सप्लीमेंट्री एग्जाम का आयोजन 16 जुलाई से 30 जुलाई 2024 तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं यानी एचएससी की परीक्षा 16 जुलाई से 8 अगस्त 2024 तक होगी। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा सुबह 11 बजे से 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में महाराष्ट्र सप्लीमेंट्री एग्जाम डेट शीट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
How to download MSBSHSE 10th 12th Supplementary Time Table 2024
- महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर सप्लीमेंट्री एग्जाम डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
MSBSHSE 10th 12th Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 26 मार्च तक किया गया था। वहीं, 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 19 मार्च तक हुई। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 21 मई और 10वीं का रिजल्ट 27 मई को जारी किया गया। इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर स्टूडेंट्स को सप्लीमेंट्री एग्जाम देने का मौका मिलता है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
