एजुकेशन

Maharashtra School Closed Today 2025: भारी बारिश का अलर्ट! आज बंद रहेंग महाराष्ट्र के पालघर के सभी स्कूल और कॉलेज

School Closed Today In Maharashtra, Palghar: महाराष्ट्र के पालघर में भारी बारिश के कारण मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद आज स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया (School Closed Today In Maharashtra) गया है। यह आदेश सभी आंगनवाड़ी, सरकारी और निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों, नगरपालिका विद्यालयों, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त विद्यालयों, आश्रम विद्यालयों और महाविद्यालयों पर लागू (School Closed Today In Palghar) होता है।

Image

School Closed Today In Maharashtra, Palghar

School Closed Today In Maharashtra, Palghar: महाराष्ट्र के पालगर के स्कूलों को लेकर बिग अपडेट है। यहां भारी बारिश के कारण मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया (School Closed Today In Maharashtra) गया है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यहां आज यानी 29 सितंबर 2025 को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया (Maharashtra School Closed) गया है। यह आदेश सभी आंगनवाड़ी, सरकारी और निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों, जिला परिषद विद्यालयों, नगरपालिका विद्यालयों, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त विद्यालयों, आश्रम विद्यालयों और महाविद्यालयों पर लागू होता है।

बता दें जिला प्रशासन ने कहा कि जिले में लगातार भारी वर्षा और बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण 29 सितंबर 2025 को सड़कों/पुलों/नदियों पर जलभराव और यात्रा में कठिनाइयां हो रही हैं। आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र राज्य का 70% हिस्सा येलो अलर्ट के अंतर्गत है। यहां नंदुरबार, धुले, औरंगाबाद और अहमदनगर जैसे प्रमुख जिले 29 सितंबर, 2025 तक येलो अलर्ट के अंतर्गत हैं।

Maharashtra School Closed Today: यहां भी आज बंद रहेंगे स्कूल

नासिक, ठाणे, पालघर, मुंबई उपनगरीय, रायगढ़ और पुणे क्षेत्र ऑरेंज अलर्ट हैं, यहां आज को भारी वर्षा होने का अनुमान है। यहां लातूर और नांदेड़ में सभी स्कूल आज बंद रहेंगे। जिला कलेक्टर ने आधिकारिक तौर पर छुट्टी की पुष्टि की है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article