एजुकेशन

Maharashtra HSC Admit Card 2025: जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Maharashtra HSC Admit Card 2025 Released: महाराष्ट्र बोर्ड (MSBSHSE) ने एचएससी यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड mahasscboard.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Maharashtra HSC Admit Card 2025

Maharashtra HSC Admit Card 2025 Released: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने एचएससी यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड (Maharashtra HSC Admit Card 2025) जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आधिकारिक वेबसाइट mahasscboard.in से महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Maharashtra HSC Admit Card 2025: बोर्ड ने जारी किया नोटिस

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, "महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे से संबद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों / जूनियर कॉलेजों के सभी प्रमुखों, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (एचएससी 12वीं) परीक्षा, फरवरी-मार्च 2025 के लिए ऑनलाइन हॉल टिकट संबंधित मंडल बोर्डों के सभी छात्रों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं।"

How to download Maharashtra HSC Admit Card 2025

  • महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर एचएससी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Maharashtra HSC Exam 2025 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी 2025 से 11 मार्च 2025 तक किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह ही जाती है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ लें।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article