एजुकेशन

Madan Mohan Malviya Quotes for Students: छात्र गांठ बांध लें मदन मोहन मालवीय की ये बातें, हो जाएंगे सफल

Madan Mohan Malviya Quotes for Students: भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती 25 दिसंबर को मनाई जाती है। पंडित मदन मोहन मालवीय ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने साल 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की स्थापना की थी। मदन मोहन मालवीय जी के विचार आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं जो छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

Image

मदन मोहन मालवीय के विचार

Photo : Times Now Digital

Madan Mohan Malviya Quotes for Students: पंडित मदन मोहन मालवीय का जन्म 25 दिसंबर, 1861 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मदन मोहन मालवीय महामना के नाम से मशहूर हैं। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ साल 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की स्थापना की थी। ऐसे में उनके अनमोल विचार हर छात्रों के लिए काफी प्रेरणादायक है। पंडित मदन मोहन मालवीय के कुछ अनमोल विचार यहां देख सकते हैं।

Madan Mohan Malviya Quotes for Students: मदन मोहन मालवीय के अनमोल विचार

"शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो विद्यार्थियों को समाज का अच्छा नागरिक बनाए।"

"भारतीय संस्कृति और परंपराओं को शिक्षा के माध्यम से संजोकर रखना चाहिए।"

"विनम्रता के बिना ज्ञान बेकार है।"

"शिक्षा का उद्देश्य व्यक्ति को नैतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाना है।"

"शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण का साधन है।"

Madan Mohan Malviya Quotes

मदन मोहन मालवीय

"शिक्षा को समाज के विकास और राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का आधार माना जाना चाहिए।"

"शिक्षा ऐसी हो जो विद्यार्थी को न केवल विद्वान बनाए, बल्कि उसे नैतिकता और धर्म के करीब भी लाए।”

"शिक्षा से केवल ज्ञान का अर्जन नहीं, बल्कि एक संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण होता है।"

"महिलाएं शिक्षित होने पर समाज के विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाती हैं।"

Madan Mohan Malviya Life: भारत रत्न से सम्मानित

पंडित मदन मोहन मालवीय भारत में स्काउट और गाइड के संस्थापकों में से एक थे। साल 2014 में, पंडित मालवीय को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। वे एक प्रसिद्ध भारतीय विद्वान, शैक्षिक सुधारक और राजनीतिज्ञ थे, जिन्हें भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी प्रमुख भूमिका के लिए जाना जाता है।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहते हैं कि महामना मदन मोहन मालवीय भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रतीक हैं। उनका जीवन नैतिकता, शिक्षा और सेवा का प्रतीक है। वहीं, पंडित जवाहरलाल नेहरू भी मालवीय जी के विचारों से काफी प्रभावित थें। वो कहते हैं कि मदन मोहन मालवीय जी का व्यक्तित्व भारतीय राजनीति और शिक्षा जगत में अनूठा था। उन्होंने ‘बनारस हिंदू विश्वविद्यालय’ की स्थापना करके एक अमूल्य धरोहर दी, जो आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article