Lucknow University UG and PG Admission 2024: लखनऊ यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए काम की खबर है। लखनऊ यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। Lucknow University में नए सेशन में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को Lucknow University Admission की ऑफिशियल वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाना होगा।
लखनऊ यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 मार्च 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 31 मई 2024 तक का समय दिया गया था। अब आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 जून 2024 कर दी गई है। आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Lucknow University Admission के लिए ऐसे करें अप्लाई
- आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- lkouniv.ac.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर New Admissions के लिंक पर क्लिक कर जाएं।
- अगले पेज पर Lucknow University Admission 2024 के लिंक पर जाएं।
- अब अपने कोर्स के आगे दिए लिंक पर क्लिक करें।
- अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
Lucknow University Admission 2024 Application Form यहां डायरेक्ट करें अप्लाई।
LU Admission Fee: कितनी है फीस?
लखनऊ यूनिवर्सिटी में यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के छात्रों को 800 रुपये जबकि ओबीसी, एससी-एसटी और दिव्यांग छात्रों को 400 रुपये आवेदन फीस के तौर पर देना होगा। वहीं, पीजी कोर्स, जैसे एलएलबी और एलएलएम में सामान्य वर्ग के छात्रों को 1000 रुपये जबकि ओबीसी, एससी-एसटी और दिव्यांग छात्रों को 500 रुपये देने होंगे। इसके अलावा एमपीएड, बीपीएड कोर्स में सामान्य वर्ग के छात्रों को 1600 रुपये और ओबीसी एससी-एसटी छात्रों को 800 रुपये फीस देना होगा।
लखनऊ विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएशन कोर्स में 4250 सीटें हैं, जबकि पोस्ट ग्रेजुएशन में 5,062 सीटें हैं। जिन अभ्यर्थियों ने सीयूईटी में आवेदन नहीं किया है और लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए फॉर्म भरने का यह अच्छा मौका है। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
