एजुकेशन

KVS 2023 Admit card: जानें किन परीक्षाओं के लिए जारी हुए केवीएस एडमिट कार्ड

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Feb 17, 2023, 01:47 PM IST

KVS 2023 Pre Admit card: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने पीआरटी, फाइनेंस अफसर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड -11, लाइब्रेरियन, असिस्टेंट सेक्शन अफसर और सीनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट के पदों के लिए होने वाली परीक्षा के लिए Pre एडमिट कार्ड जारी कर ​दिया है।

Image

विभिन्न पदों के लिए जारी हुए केवीएस 2023 एडमिट कार्ड

KVS 2023 Pre Admit card: Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) आरटी, फाइनेंस अफसर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड -11, लाइब्रेरियन, असिस्टेंट सेक्शन अफसर और सीनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट के पदों के लिए होने वाली परीक्षा के लिए Pre एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से केवीएस एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, इन्हें मुख्य एडमिट कार्ड की तरह से नहीं मान्यता है, इसलिए मुख्य एडमिट कार्ड जारी होने की प्रतीक्षा करें, जल्द ही मुख्य एडमिट कार्ड के बारे में अपडेट दिया जाएगा, उम्मीदवार यहां से आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं।

बता दें, यहां दिए गए पदों के लिए प्री-एडमिट कार्ड जारी किया गया है। योग्य उम्मीदवार अपने प्री-एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। केंद्रीय विद्यालय संगठन की परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च, 2023 तक आयोजित होने वाली है। अंतिम प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पहले जारी किया जाएगा।

Direct Link for KVS Official Notice

प्री-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर पीआरटी, वित्त अधिकारी, एई और अन्य पदों के लिए प्री-एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
  • प्री-एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें
Direct Link for KVS 2023 Pre Admit Card
kvs released official notice

केवीएस ने आधिकारिक नोटिस जारी किया

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article