एजुकेशन

KVS Final Result 2023: जारी हुआ केवीएस टीजीटी व पीआरटी फाइनल रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

KVS Final Result 2023, Sarkari Result 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने टीजीटी, पीआरटी सहित अन्य का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से केवीएस फाइनल रिजल्ट 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

KVS Final Result 2023

Photo : iStock

KVS TGT & PRT Final Result 2023, Sarkari Result 2023: केवीएस फाइनल रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने टीजीटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आज यानी 28 नवंबर को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in से केवीएस फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS Teacher Result 2023: इन विषयों का रिजल्ट जारी

केवीएस में पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी सहित अन्य 13404 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से 6 मार्च तक किया गया था। फिर परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया गया था। अब केवीएस ने टीजीटी, लाइब्रेरियन, हिंदी ट्रांस्लेटर और प्राइमरी टीचर का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है।

KVS Interview Result 2023: अब होगा दस्तावेज सत्यापन

केवीएस इंटरव्यू में चयनित अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। यदि कोई भी अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में अयोग्य पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी/नियुक्ति का प्रस्ताव वापस ले लिया जाएगा/रद्द कर दिया जाएगा।

How to Download KVS Final Result 2023

  • केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • आप इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

KVS Teacher Recruitment 2023: कितना मिलेगा वेतन

केवीएस पीआरटी पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपए से 112400 रुपए महीने का मूल वेतन दिया जाएगा। जबकि, टीजीटी पदों के लिए 44,900 रुपए से 142400 रुपए और पीजीटी पदों के लिए 47,600 रुपए महीने तक वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article