एजुकेशन

KVS Admit Card 2022: जारी हुए डायरेक्ट भर्ती के लिए केवीएस एडमिड कार्ड, जानें किस पद पर कितनी हैं रिक्तियां

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 2, 2023, 12:13 PM IST

KVS Admit Card 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सीधी भर्ती के पदों के लिए केवीएस एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे यहां से केवीएस एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं।

Image

जारी हुआ केवीएस एडमिड कार्ड

Kendriya Vidyalaya Sangathan KVS Admit Card 2022 जारी कर दिया है, यह एडमिट कार्ड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के लिए होने वाली परीक्षा के लिए जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

केवीएस एडमिट कार्ड 2023 - किन विषय के लिए हुए जारी

KVS Admit Card पीजीटी, हिंदी अनुवादक, प्राथमिक शिक्षक और गैर-शिक्षण (PGT, Hindi Translator, Primary Teacher and Non Teaching posts) पदों के लिए जारी किया गया है। सभी पदों के लिए सीधे लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से उपलब्ध हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

केवीएस एडमिट कार्ड 2022: कैसे डाउनलोड करें

  • केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Announcements में देखें यहां इस नाम से लिंक मिलेगा - Click here to download admit card - Direct Rectt 2022
  • अब नया पेज खुलेगा जहां आपको संबंधित लिंक मिल जाएगा।
  • इस पर क्लिक करें और क्रेडिंशियल भरें, सबमिट करें और केवीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट ले लें।
पद पद संख्या
सहायक आयुक्त: 52 पद
प्रिंसिपल: 239 पद
वाइस प्रिंसिपल: 203 पद
पीजीटी: 1409 पद
टीजीटी: 3176 पद
लाइब्रेरियन: 355 पद
प्राथमिक शिक्षक: 303 पद
वित्त अधिकारी: 6 पद
सहायक अभियंता: 2 पद
सहायक अनुभाग अधिकारी: 156 पद
हिंदी अनुवादक: 11 पद
वरिष्ठ सचिवालय सहायक: 322 पद
जूनियर सचिवालय सहायक: 702 पद
स्टेनोग्राफर ग्रेड- II: 54 पद
6990 पदों पर होगी भर्ती

KVS Recruitment 2022 के तहत संगठन में टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों की 6990 रिक्तियों को भरा जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article