KCET result 2026 : कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET) 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) द्वारा जारी नतीजों में 2.92 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को इंजीनियरिंग, फार्मेसी, कृषि और अन्य प्रोफेशनल कोर्सों में प्रवेश के लिए पात्र घोषित किया गया है। इस बार भी इंजीनियरिंग स्ट्रीम में सबसे अधिक संख्या में छात्रों ने सफलता हासिल की है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट karresults nic in 2026, cetonline.karnataka.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। परिणामों के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी की गई है। इंजीनियरिंग स्ट्रीम में तनिषा कार्तिक ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि नवाना गोपी ने कई स्ट्रीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशेष पहचान बनाई है। सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों के छात्रों ने भी शीर्ष रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।
कर्नाटक सीईटी रिजल्ट
कहां मिलेगा स्कोर कोर्ड
अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड KEA की आधिकारिक वेबसाइट karresults nic in 2026, cetonline.karnataka.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में विषयवार अंक, कुल अंक और प्राप्त रैंक जैसी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई है। परिणाम घोषित होने के बाद अब छात्रों की नजर काउंसलिंग प्रक्रिया पर है, जिसके जरिए सीट आवंटन किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: CBSE के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा सऊदी अरब का छात्र
क्यों जरूरी है केसीईटी परीक्षा
KCET में प्राप्त रैंक छात्रों के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है क्योंकि इसी के आधार पर उन्हें राज्य के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और अन्य प्रोफेशनल कॉलेजों में प्रवेश मिलता है। अब योग्य अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन, विकल्प भरने (चॉइस फिलिंग) और सीट आवंटन की आगामी प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: जारी हुआ एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर मुख्य रीक्षा का एडमिट कार्ड, इस लिंक से करें डाउनलोड
कर्नाटक की महत्वपूर्ण परीक्षा
KCET राज्य के सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षाओं में से एक है, जिसके माध्यम से कर्नाटक के विभिन्न सरकारी और निजी कॉलेजों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, कृषि विज्ञान, वेटरनरी तथा अन्य प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जाता है। इस वर्ष परीक्षा में करीब 3.3 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा का आयोजन अप्रैल में किया गया था, जिसके बाद छात्र परिणामों का इंतजार कर रहे थे।
