KCET 2024 Result, KCET Result 2024 Link at cet.online.karnataka.gov.in: केसीईटी रिजल्ट 2024 का इंतजार खत्म हो गया है। कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी (KEA) की ओर से कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (KCET 2024) का रिजल्ट आज यानी 1 जून को जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट cet.online.karnataka.gov.in या फिर kea.kar.nic.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज अपना रिजल्ट (KCET Result 2024) चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी केसीईटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Karnataka CET Result 2024: अप्रैल में हुई थी परीक्षा
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन 18 अप्रैल, 19 अप्रैल और 20 अप्रैल को किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा में लगभग 3.27 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनका रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में कर्नाटक सीईटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download KCET Result 2024
- सबसे पहले KEA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर केसीईटी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Karnataka CET Result 2024: राज्य स्तरीय परीक्षा
कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट यानी केसीईटी कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (केईए) द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। यह प्रवेश परीक्षा कर्नाटक में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
