JoSAA Counselling 2026: किस समय जारी होगा जोसा काउंसलिंग सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट, इन डॉक्यूमेंट की पड़ेगी जरूरत

JoSAA Counselling 2026 देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में उपलब्ध 67,323 सीटों पर एडमिशन के लिए दूसरी राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को विभिन्न दस्तावेजों की जरूरत होगी।

JoSAA Counselling 2026: भारत के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन मिलने का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों की नजरे जोसा काउंसलिंग 2026 की दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पर टिकी हुई है। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) द्वारा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। इस काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों परिणाम जारी होने के बाद आसान स्टेप को फॉलो कर अपने नतीजे चेक कर पाएंगे।

JoSAA Counselling 2026

JoSAA Counselling 2026 - 2nd Round Result Today

आज किस समय जारी होगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी द्वारा दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट 30 जून 2026 यानी आज शाम में 5 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसमें उन्हें पता चलेगा कि उन्हें कौन सा संस्थान अलॉट हुआ है और इंजीनियरिंग की किस ब्रांच में सीट मिली है। सीट मिलने के बाद उम्मीदवार इसे स्वीकार कर सकते हैं या फिर फ्लोट और स्लाइड के ऑप्शन का चयन भी कर सकते हैं।

End of Feed