एजुकेशन

JKBOSE 10th Result OUT : जम्मू-कश्मीर बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी, jkbose.nic.in से करें डाउनलोड

JKBOSE 10th Out: जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आज यानी 14 जनवरी को क्लास 10th विंटर जोन एनुअल रिजल्ट जारी कर दिये गए हैं। स्टूडेंट्स डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बोर्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक, क्लास 12 के रिजल्ट 2 बजे के आसपास जारी होंगे।

Image

JKBOSE 10th result

JKBOSE 10th Result 2025: जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने 2025 सेशन के विंटर जोन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए 14 जनवरी को क्लास 10 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के नोटिफिकेशन और लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्लास 12 के नतीजे दोपहर लगभग 2 बजे जारी होने की संभावना है। ऐसे में छात्रों को 12वीं के परिणाम के लिए थोड़ा सा इंतजार करना होगा। सर्वर पर ज्यादा लोड ना हो इसलिए दोनों परीक्षा परिणामों के बीच में 3-4 घंटे का अंतर रखा गया है।

छात्रों के लिए सलाह

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सिर्फ आधिकारिक पोर्टल से ही रिजल्ट डाउनलोड करें और व्यक्तित जानकारी की सुरक्षा के लिए अनिधिकृत वेबसाइटों से बचें। बताते चलें कि जम्मू कश्मीर बोर्ड की तरफ से कक्षा 10 की शीतकालीन परीक्षा 6 नवंबर से शुरू होकर 27 दिसंबर तक आयोजित की गई थीं।

JKBOSE क्लास 10 रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें How to check JKBOSE 10th result :

जम्मू कश्मीर बोर्ड 10वीं का रिजल्ट लिंक अब ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें

स्टेप 1: JKBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

स्टेप 2: JKBOSE क्लास 10 सालाना एग्जाम अक्टूबर/नवंबर 2025 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3: रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें

स्टेप 4: क्लास 10 का रिजल्ट आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा।

स्टेप 5: आगे के रेफरेंस के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article