एजुकेशन

JEECUP Counselling 2025: अब काउंसलिंग की बारी, जानें पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए क्या करना होगा

JEECUP Counselling 2025: सोमवार, 23 जून, 2025 को उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE) पॉलिटेक्निक परिणाम 2025 की घोषणा कर दी गई। अब काउंसलिंग की बारी है, अगर आप भी इसमें भाग लेने वाले हैं, तो जानें आगे क्या कैसे होगा?

Image

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE) पॉलिटेक्निक परिणाम 2025 (image - socio pulse AI)

JEECUP Counselling 2025: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने सोमवार, 23 जून, 2025 को उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UPJEE) पॉलिटेक्निक परिणाम 2025 की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा - पॉलिटेक्निक दी थी, और अगर अभी तक अपना परिणाम नहीं देख पाए हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर स्कोर देख सकते हैं। अब काउंसलिंग की बारी है, अगर आप भी इसमें भाग लेने वाले हैं, तो जानें आगे क्या कैसे होगा?

JEECUP ने 5 जून से 13 जून 2025 तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया। इसके बाद प्रवेश परीक्षा की अनंतिम आंसर की जारी की गई, इसके बाद 15 जून तक आपत्ति विंडो खोली गई। इसके बाद आंसर की को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 100 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना था। JEECUP ने कहा था कि जिन उम्मीदवारों का दावा सही पाया जाएगा, उन्हें उनका शुल्क वापस कर दिया जाएगा और त्रुटि में सुधार कर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।

UPJEE पॉलिटेक्निक परिणाम 2025 फाइनल आंसर की पर आधारित है। रैंक कार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें - CLICK HERE

केवल 19 अभ्यर्थी हुए फेल

इस परीक्षा में केवल 19 अभ्यर्थी फेल हुए हैं। ग्रुप-ए डिप्लोमा इंजीनियिरिंग/ टेक्नोलॉजी में झांसी के शुभ दीक्षित, ग्रुप बी एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में चंदौली के अनुज प्रताप, ग्रुप सी फैशन डिजाइनिंग/ होम साइंस/ टेक्सटाइल डिजाइनिंग में जौनपुर के दशरथ यादव, ग्रुप डी मार्डन ऑफिस मैनेजमेंट लाइब्रेरी एंड इंफार्मेशन सांइस में अयोध्या के आशीष तिवारी ने शीर्ष स्थान पाया है।

योग्य उम्मीदवार क्या करें?

कट-ऑफ अंकों के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को योग्य माना जाएगा। वे ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

पांच चरण में होगा काउंसलिंग

काउंसलिंग प्रक्रिया जल्द शुरू होगी, उम्मीदवार तैयार रहें, कुल पांच चरणों में काउंसलिंग होगी।

JEECUP Counselling 2025 Kab Hogi

काउंसलिंग 27 जून से 14 जुलाई के बीच होगी। इसका कार्यक्रम (JEECUP Counselling Scheduele 2025) सामान्य निर्देश एवं सीट आवंटन और सहायता केन्द्रों की सूची परिषद की वेबसाइड पर उपलब्ध है।

JEECUP Counselling Result 2025

पांचों चरणों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा, रिजल्ट को timesnowhindi.com/education पर से देखा जा सकेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article