JEE Main Session 2 Exam City Slip 2026 Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (JEE Main Session 2 Exam City Slip) दी है। सिटी इंटिमेशन स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दी (JEE Main Exam City Slip 2026) गई है। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड पर होगी।
JEE Main Session 2 Exam Date 2026: कब होगी जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा
बता दें जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड पर होगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Session 2 Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JEE Main Session 2 Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number नंबर व Password दर्ज करें।
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
JEE Main Session 2 Admit Card 2026: कब जारी होगा जेईई मेन सेशन 2 का एडमिट कार्ड
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) परीक्षा से तीन से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर देता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि 2 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 मार्च के बाद किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड पर नीचे दी गई ये जानकारी उपलब्ध होगी।
JEE Main Session 2 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा का समय
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते।
