JEE Main Result 2025: इस तारीख को आएगा जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट, jeemain.nta.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Result 2025: जेईई मेन रिजल्ट से पहले प्रोविजनल आंसर-की जारी की जाएगी। आंसर-की जारी होने के बाद यदि अभ्यर्थियों को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे।

JEE Main Result 2025 Session 1: जेईई मेन रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) का रिजल्ट अगले सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई मेन रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEE Main Result 2025

JEE Main Result 2025

JEE Main Result 2025: इस तारीख को आएगा रिजल्ट

जेईई मेन्स सेशन 1 परीक्षा 22 जनवरी, 23 जनवरी, 24 जनवरी, 28 जनवरी, 29 जनवरी और 30 जनवरी 2025 को आयोजित की गई। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हुई। एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जेईई मेन्स रिजल्ट 12 फरवरी को जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed