JEE Main 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का आयोजन किया जाता है। JEE Main Session 2 Exam कल यानी 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगा। इस परीक्षा में 16 लाख से अधिक छात्र शामिल होने वाले हैं। अगर आप भी उन छात्रों में शामिल है, जो कल इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो आपके लिए परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों, ड्रेस कोड आदि के बारे में जानना जरूरी है। तो आइए आपको उन महत्वपूर्ण नियमों के बारे में बताएं, ताकि आपको परीक्षा के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।
जेईई मेन परीक्षा के क्या है ड्रेस कोड?
एनटीए द्वारा छात्रों को सलाह दी गई है कि वह परीक्षा के दिन हलके और आरामदायक कपड़े पहनकर आए। इसके साथ ही लड़कों मेटल वाली वस्तुएं जैसे- चेन, अंगूठी या मेटल बटन की शर्ट आदी पहनने से बचना है। वहीं लड़कियों को दुपट्टा, स्टॉल, ज्वेलरी आदि पहनने से मना किया गया है।
इन चीजों को एग्जाम में ले जाना प्रतिबंधित
JEE Main परीक्षा में छात्रों को पेंसिल बॉक्स, हैंडबैग, पर्स, कागज, स्टेशनरी, बुक, कॉपी, खाने-पीने की चीजें, ज्योमेट्री, मोबाइल फोन, इयरफोन, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर, डॉक्यू पेन, टेप रिकॉर्डर, कैमरा, घड़ी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को ले जाने की मनाही है। यदि परीक्षा के दौरान इस तरह की कोई भी वस्तु छात्र के पास से पकड़ी जाती है तो उसे परीक्षा से देने रोक दिया जाएगा।
एडमिट कार्ड के साध आधार कार्ड जरूरी
जेईई मेन परीक्षा देने जाने वाले छात्रों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी लेना जाना अनिवार्य है। फोटो आईडी में छात्र आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि ले जा सकता है। इतना ही नहीं 12वीं क्लास का बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड भी एक आईडी प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। छात्रों को बता दें कि बिना एडमिट कार्ड और फोटो आईडी के बिना परीक्षा केंद्र प्रवेश निषेध है।
ये भी पढ़ें - पेट्रोल कैसे बनता है? कितने साल में बनकर होता है तैयार
परीक्षा को लेकर अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
छात्र परीक्षा केंद्र में एक ट्रांसपेरेंट बॉल प्वाइंट पेन और एक रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाएं। इसके साथ ही छात्रों को सलाह है कि वह परीक्षा के समय से करीब 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचे। क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे और उसके बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी।
