एजुकेशन

JEE Mains 2026 Answer Key: जारी हो गई जेईई मेंस सेशन 1 की आंसर की, रिस्पॉन्स शीट भी हुई जारी

JEE Mains 2026 Answer Key and response sheet: जेईई मेंस सेशन 1 (BE/BTech) परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट दोनों एक साथ जारी कर ​दी गई है। इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया गया है, उम्मीदवार यहां डायरेक्ट लिंक से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

ईई मेंस सेशन 1 की आंसर की, रिस्पॉन्स शीट हुई जारी

JEE Mains 2026 Answer Key and Response Sheet: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 4 फरवरी, 2026 को जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2026 सेशन 1 (BE/BTech) परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। हालांकि ये प्रोविजनल आंसर की है यानी परीक्षा देने वाले छात्र अगर इससे असंतुष्ट हैं, तो वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं, जिसके बाद उठाई गई आपत्तियों पर विचार किया जाएगा और दोबारा से आंसर की जारी की जाएगी, जो कि फाइनल आंसर की होगी।

इस एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।

किसी गलती या गड़बड़ी की स्थिति में उम्मीदवार 6 फरवरी, 2026 तक इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

कहां से मिलेगी आंसर की

"पेपर 1 (B.E. /B. Tech) की प्रोविजनल आंसर की, साथ ही रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स वाले प्रश्न पत्र वेबसाइट jeemain.nta.nic.in/ पर अपलोड कर दिए गए हैं, ताकि इच्छुक उम्मीदवार प्रोविजनल आंसर की (यदि कोई हो) को ऑनलाइन चुनौती दे सकें। चुनौति देने के लिए एक निश्चित फीस भी देनी होगी। आपको प्रति प्रश्न 200 रुपये चुकाने होंगे।

JEE Mains 2026 Answer Key Step to Download?

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, JEE Mains 2026 Answer Key Link पर क्लिक करें
  • JEE Mains 2026 Answer Key Pdf दिखाई देगी।
  • JEE Mains 2026 Answer Key Session 1 पीडीएफ को डाउनलोड करें

JEE Mains 2026 Result

JEE मेंस रिजल्ट 2026 कब आने की उम्मीद है? NTA शायद 12 फरवरी, 2026 तक JEE Mains सेशन 1 का रिजल्ट 2026 घोषित करेगा, लेकिन इसे आधिकारिक अपडेट न मानें। रिजल्ट से जुड़े अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज (timesnowhindi.com/education) को देखते रहें।

हेल्पलाइन डेस्क

JEE (Main) - 2026 से संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac पर ईमेल कर सकते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article