JEE Main 2023 Paper 2 Final Answer Key Released: क्या आपने जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा में भाग लिया है, यदि हां तो आपके लिए बड़ा अपडेट आ गया है, बता दें, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने सत्र 1 पेपर 2 के लिए जेईई मेन्स फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार जेईई मेन्स सत्र 1 पेपर 2 फाइनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से देख सकते हैं। हालांकि यहां डायरेक्ट लिंक के साथ स्टेप बाय स्टेप रिजल्ट व फाइनल आंसर की देखने का तरीका बताया गया है।
पेपर 2 के लिए 46465 लोग
सत्र 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को आयोजित की गई थी। इस पेपर का आयोजन देशभर में किया गया था। बता दें, पेपर 2ए और 2बी का आयोजन 28 जनवरी को किया गया था। पेपर 2 के लिए कुल 46465 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
मौजूदा अपडेट के अनुसार, जेईई मेन जनवरी सत्र के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब बी.आर्क और बी.प्लानिंग के पेपर 2 के लिए आंसर की चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप बाय स्टेप ऐसे देखें आंसर की
- जेईई मेन सत्र 1 पेपर 2 आंसर की 2023 कैसे डाउनलोड करें
- एनटीए जेईई की आधिकारिक साइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “Answer Key of JEE (Main) Session-1 2023 of Paper-2” पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगी, इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
Direct Link for - Answer Key of JEE (Main) Session-1 2023 of Paper-2

जेईई मेन 2023 पेपर 2 फाइनल आंसर की
छात्रों को ध्यान देना चाहिए कि जेईई मेन का परिणाम आज 28 फरवरी, 2023 को एनटीए द्वारा घोषित किया जा सकता है, उम्मीदवार अपडेट देखने के लिए लगातार इस पेज पर बने रहें।
