एजुकेशन

Jammu Kashmir School Closed: जम्मू कश्मीर के राजौरी और रामबन जिलों में स्‍कूल बंद, भारी बारिश का अलर्ट

School Closed in Rajouri and Ramban: जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन ने आदेश जारी किया है राजौरी और रामबन जिलों के सभी स्कूल आज 4 अप्रैल को बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि छात्रों और स्कूल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही ये फैसला लिया गया है। खराब मौसम के चलते कई जगहों पर सड़कें काफी फिसलन भरी हो गई हैं, जिसकी वजह से आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। ​​​प्रशासन ने शिक्षकों, बच्चों और आम लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें।

Image

Jammu Kashmir weather rajori and ramban school closed on 4th April due to heavy rain alert flood and landslide kya kal school band hain

Tomorow School Closed: कश्मीर घाटी में मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। शुक्रवार 3 अप्रैल को कई इलाकों में बारिश हुई, जिसके बाद तापमान में भी गिरावट देखी गई। साथ ही ठंड का असर फिर से एक बार बढ़ने लगा है। अब अगले 24 घंटों में मौसम विभाग ने कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। ऐसे में जम्मू कश्मीर प्रशासन ने खराब मौसम के चलते राजौरी और रामबन जिलों में आज 4 अप्रैल को सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किया है। खराब मौसम की स्थिति से अचानक बाढ़, भूस्खलन और सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित हो सकता है। घाटी में तेज हवाओं, बिजली कड़कने और ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं ऊंचे पहाड़ी इलाकों और दर्रों में भी भारी बर्फबारी होने की संभावना है। ऐसे में स्कूली बच्चों की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही कुछ जगहों पर स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

राजौरी और रामबन में बंद रहेंगे स्कूल

प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि खराब मौसम के कारण राजौरी और रामबन जिलों के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि छात्रों और स्कूल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही ये फैसला लिया गया है। खराब मौसम के चलते कई जगहों पर सड़कें काफी फिसलन भरी हो गई हैं, जिसकी वजह से आना-जाना भी मुश्किल हो गया है।

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

खासतौर से निचले और संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़ और जलभराव की आशंकी को देखते हुई ही ये अलर्ट जारी किया है। मौजूदा मौसम की स्थिति ऐसी है कि कभी भी भूस्खलन हो सकता है। खासकर संवेदशनशील बनिहाल-रामबन मार्ग पर। इसी को देखते हुए शनिवार सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) को भी कुछ समय के लिए बंद करना पड़ सकता है।

निवासियों को सावधानी बरतने, अनावश्यक रूप से यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी सलाह मानने की हिदायत दी गई है। मौसम की स्थिति लगातार बदल रही है और ये खतरनाक हो सकता है।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article